Header ads 728*90

भारत के महान व्यक्तित्व के बारे में पढ़िए जो विभिन्न एग्जाम में आयंगे \Read about the great personality of India who will appear in various exams.

 1 चंद्रशेखर आज़ाद - 



बचपन में देशभक्ति के प्रदर्शन के दौरान गिरफ़्तारी दी।न्यायालय में अंग्रेज जज को अपना परिचय देते हुए कहा- 
   नाम= आज़ाद
   पिता= स्वाधीनता
   घर= जेलखाना
इन्होंने प्रतिज्ञा ली थी कि ब्रिटिश सरकार इन्हें कभी जिन्दा गिरफ्तार नहीं कर सकती है।
÷ 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के ""अल्फ्रेड पार्क"" में ब्रिटिश सेनापति '""नॉट डाबर "" की सेना के साथ लड़ते हुए अंतिम बची गोली को स्वयं पर चलाकर अपनी प्रतिज्ञा पुरी की।। 
÷शत् शत् नमन ऐसे महान क्रांतिकारी को ÷

2 भगत सिंह÷


बचपन में बम के पेड़ लगाने का जज्बा रखनेवाले  ""शहीदे आजम "" कहलानेवाले एवम् ""इंकलाब जिंदाबाद "" का नारा बुलंद करनेवाले इस महान क्रांतिकारी ने ""शेरे पंजाब"" एवम् ""पंजाब केसरी"""की उपाधि से विभुषित ""लाला लाजपत राय""की हत्या का बदला लेते हुए लाहौर के एएसपी ""सांडर्स"" की लाहौर में पुलिस मुख्यालय के बाहर 1928 मे  गोली मारकर देशभक्ति का अद्भुत वीरतापूर्ण परिचय दिया।
÷ 8 अप्रैल 1929 को केंद्रीय विधानमंडल (संसद) में बटुकेश्वर दत्त के साथ मिलकर बम फेकने का साहसिक कारनामा किया ।
÷मैं नास्तिक क्यों हूँ नमक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी।
÷भारत नौजवान सभा एवम् लाहौर छात्र संघ नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की थी।
÷रूस के क्रांतिकारी लेनिन के क्रांतिकारी विचारों से काफी प्रभावित थे।
÷ब्रिटिश सरकार इनकी लोकप्रियता से इतनी घबरा गयी कि 24 मार्च के स्थान पर 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में सुखदेव एवम् राजगुरु के साथ फाँसी दे दी गयी ।
÷ 23 मार्च को भारत में इसकी याद में ""शहादत दिवस ""के रूप में मनाया जाता हैँ।

3 जतिन दास - 


लाहौर सेंट्रल जेल में राजनितिक  बंदी की सुविधाओं की मांग करते हुए 63 दिनों की भूख हड़ताल करनेवाले बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी""जतिन दास"'" ने 64 वें दिन अपनी शहादत दे दी।

4 सूर्य सेन - 
मास्टर दा के नाम से प्रसिद्ध चितगावँ  शस्त्रागार लूट कांड  को अंजाम देनेवाले सूर्य सेन ने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी नामक संगठन की  स्थापना की थी।

5 प्रीति लता वादेदार ÷ 
क्रांतिकारी आंदोलन के इतिहास में शहीद होनेवाली प्रथम महिला क्रांतिकारी प्रीतिलता का सम्बंध चितगाव शस्त्रागार लूट कांड से था।

6 रामप्रसाद बिस्मिल- 
काकोरी ट्रेन लूट कांड (9 अगस्त 1925)के प्रमुख एवम् सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैं गीत के रचयिता थे।

7 भगवती चरण बोहरा ÷ 
द फिलोस्पी ऑफ़ बम के रचयिता जिसमें बम बनाने की तकनीक शानदार तरीके से लिखी थी ।

8 सचिन्द्रनाथ सन्याल÷ 
क्रांतिकारियों का बाइबिल कहे जानेवाले पुस्तक ""बंदी जीवन"" के लेखक।

9 सुभाष चंद्र बोस ÷ 
आई सी एस की नौकरी से इस्तीफा देनेवाले इस महान शख्सियत को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने नेताजी की उपाधि प्रदान की थी।
1939 में फॉरवर्ड ब्लाक की स्थापना की।
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ,,जय हिन्द ,दिल्ली चलो का नारा दिया।
** 21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर में आजाद हिन्द सरकार की स्थापना की थी।

10 मदन मोहन मालवीय -
 महामना की उपाधि।
 1916 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक ,लीडर एवम् अभयुदय समाचारपत्र के सम्पादक थे।

11 दादा भाई नौरोजी - 


द ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ़ इंडिया ,ड्रेन ऑफ़ वेल्थ सिद्धान्त के जन्मदाता।
 पावर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया के लेखक।
ब्रिटिश संसद में चुने जानेवाले प्रथम भारतीय सांसद दादा भाई नौरोजी थे।

12 चितरंजन दास - 
देशबन्धु की उपाधि ।
बंगाल में इनके नाम पर रेलवे इलेक्टरिक इंजन बनाने का कारखाना है जिस शहर का नाम चितरंजन है।
1923 में इलाहाबाद में स्वराज पार्टी की स्थापना की थी।

13 डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद -
देशरत्न की उपाधि।स्वतंत्र भारत के लगातार दो बार निर्वाचित होनेवाले प्रथम राष्ट्रपति।संविधान सभा के प्रथम स्थाई अध्यक्ष थे।

14 बाल गंगाधर तिलक - 


स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।लोकमान्य की उपाधि ।

15 अस्फाकुल्ला खान- 
प्रथम मुस्लिम शहीद क्रांतिकारी।

 16 खान अब्दुल गफ्फार खान -
सीमांत गांधी ,फ्रंटियर गांधी ,बादशाह खान के नाम से प्रसिद्ध।
 प्रथम विदेशी नागरिक जिन्हें भारत रत्न दिया गया।

17 मंगल पांडे - 


1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद क्रांतिकारी।

18 रानी लक्ष्मी बाई - 
झांसी की रानी ,पति का नाम गंगाधर राव,वास्तविक नाम रानी लक्ष्मी बाई का मनु बाई या मणि कर्णिका  था।

19 मौलाना अबुल कलम आजाद - 
अल हिलाल नामक समाचार पत्र के संपादक,इंडिया विन्स फ्रीडम के लेखक,स्वतंत भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री,कांग्रेस के सबसे युवा अध्यक्ष,सबसे लंबी अवधि तक रहनवाले अध्यक्ष।।।

20 वल्लभ भाई पटेल- 


लौह पुरुष  ,देश के प्रथम गृह म

ंत्री , प्रथम उपप्रधानमंत्री , भारत का बिस्मार्क कहलानेवाले  इन्होंने छोटे छोटे राज्यो को मिलाकर बड़े राज्यो में तब्दील किया था।

21 लाल बहादुर शास्त्री - 
जय जवान जय किसान का नारा दिया।

22 जवाहर लाल नेहरू- 
भारत एक खोज के लेखक ,स्वतंत्र भारत के सबसे लंबी अवधी तक रहनेवाले प्रधानमंत्री।

23 विनायक दामोदर सावरकर - 
1904 में अभिनव भारत नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की थी।।द फर्स्ट वॉर ऑफ़ इंडियन इंडिपेंडेंस नामक पुस्तक की रचना की।

24 महात्मा गांधी -


 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक जिन्हें निम्न उपाधियाँ दी गयी।
 1÷ महात्मा - रविंद्रनाथ टैगोर 
 2÷ राष्ट्रपिता- सुभाष चंद्र बोस 
3÷ बापू-  सी एफ एन्ड्रूज
4÷नग्न फ़क़ीर - विस्टन चर्चिल 
5÷ कैसर ए हिन्द - ब्रिटिश सरकार
6÷ वन मैन बाउंड्री फ़ोर्स - लार्ड माउंट बेटन 
       
     **** गांधीजी का सत्याग्रह *
÷सत्याग्रह का पहली बार प्रयोग इन्होंने दक्षिण अफ्रीका में किया था।
÷ भारत में पहली बार 1917 में चम्पारण आंदोलन में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग किया था।
÷ अखिल भारतीय स्तर पर अर्थात् सम्पूर्ण भारत में पहली बार सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग 1920 के असहयोग आंदोलन में किया था।

 गांधी जी की प्रसिद्ध पुस्तकें ***
1÷हिन्द स्वराज 
2÷ सत्य के साथ मेरे प्रयोग(My experiment with truth)

*गांधी जी के समाचार पत्र ****
1÷ इंडियन ओपेनियन
2÷ नवजीवन 
3÷ हरिजन 
4÷ यंग इंडिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ